33 करोड़ देवताओं का रहस्य ? (Centre of Universe)
33 करोड़ देवताओं का रहस्य ? 33 करोड़ देवी देवता है या नहीं यह जानने से अधिक महत्वपूर्ण है यह जानना की क्या मैं भगवान को मानता हूं? सच तो यह है की मेरे पास इसका सटीक उत्तर नहीं है। और इसका उत्तर केवल वही दे सकता है जो इन 33 करोड़ को समझता हो जो इसके पर हो मेरे निजी दृष्टिकोण से मैं इसका उत्तर देता हूं। मैं शिव को मानता हूं, किंतु इसका अर्थ यह नहीं है कि मैं धार्मिक प्रवृत्ति का हूं बल्कि मैं शिव को भगवान की तरह नहीं सेंटर ऑफ यूनिवर्स की तरह मानता हू जहां से सब शुरू हुआ उसे व्यक्ति वस्तु स्थान या केंद्र को मैंने शिव कहा। हिंदू माइथॉलजी में 33 कोटि देवताओं की बात बहुत प्रसिद्ध है। सामान्य रूप से इसे 33 करोड़ देवी देवताओं का रूप समझ लिया जाता है लेकिन आध्यात्मिक व्याख्या में कोटि का अर्थ प्रकार यह श्रेणी माना गया है। अगर हिंदू माइथोलॉजी के अनुसार समझे 33-25 = 8 वासु । पृथ्वी जल अग्नि वायु और आकाश जैसे महापंच महाभूत हमारे शरीर की मूल संरचना है इसके साथ सूर्य चंद्र और व्यापक ब्रह्मांड या सत्ता को जोड़कर 8 वसुऔ का जिक्र मिलता है। सोचिए - हमारा शरीर पृथ्वी से बना है, हमारे भीतर जल...