Posts

Showing posts with the label human behavior

क्या तुम सच में अपने फैसले खुद लेते हो....??

Image
 क्या तुम सच में अपने फैसले खुद लेते हो....?? कभी रुककर सोचा है कि तुम्हारी जो आदतें हैं, तुम्हारी जो पसंद-नापसंद है, तुम जो खरीदते हो, जो देखते हो, जिस पर गुस्सा करते हो और जिन बातों पर तुम्हें भरोसा होता है—क्या ये सब सच में तुम्हारी अपनी पसंद है? या फिर किसी ने बहुत सोच-समझकर तुम्हारी सोच को इस तरह ढाला है कि तुम्हें दूसरों के बनाए रास्ते पर चलते हुए भी लगता है कि तुम अपनी मर्जी से चल रहे हो? मुझे नहीं लगता कि इंसान के सभी फैसले पूरी तरह उसके अपने होते हैं। हम जो देखते हैं, जो सोचते हैं और जो महसूस करते हैं, उसमें हमारी Attention यानी ध्यान की बहुत बड़ी भूमिका होती है। और अगर कोई तुम्हारे ध्यान को नियंत्रित करने लगे, तो वह तुम्हारी सोच, तुम्हारी पसंद और आखिरकार तुम्हारे फैसलों को भी प्रभावित कर सकता है। लेकिन यह सब शुरू कैसे हुआ? और मनुष्य के दिमाग को प्रभावित करने के ये तरीके कितने पुराने हैं? 1. महिलाओं की आजादी और सिगरेट का खेल साल 1920 के दशक में अमेरिका की तंबाकू कंपनी American Tobacco Company के अध्यक्ष George Washington Hill के सामने एक बड़ी व्यावसायिक समस्या थी। उस समय स...